Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ के अंतर्गत आने वाले फूडरी सीआरपीएफ कैम्प में पदस्थ सीआरपीएफ जवान को हार्ट अटैक आ गया। उसे उपचार के लिए मेकाज लाया गया। जहां उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। जवान के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिसके बाद शव को उनके गृहग्राम पश्चिम बंगाल भेजा जाएगा।
मामले की जानकारी देते हुए सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि मूलतः ग्राम शिमलापाल थाना शिमलापाल जिला बानकुरा, पश्चिम बंगाल निवासी सुभाष डे 32 वर्ष जो बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम फुंदरी में आरक्षक के रूप में पदस्थ थे। सुभाष ने 23 अप्रैल 2024 को 192 बटालियन से 165 बटालियन बीजापुर आये थे। 17 मई को अचानक हार्ट अटैक आया। जिसके बाद उसे बीजापुर अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के लिए मेकाज लाया गया। उपचार के दौरान 19 मई को जवान की मौत हो गई।
Advertisement