रायगढ़

नामांकन दाखिल करने रायगढ़ पहुंचे भूपेश बघेल…। केंद्र सरकार पर जमकर किया वार…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-27.10.23- रायगढ़ जिले की चारों विधानसभाओं में के नामांकन दाखिल करने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर रायगढ़ पहुंचे।जहां उन्होंने मिनी स्टेडियम से जनता को संबोधित किया और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि हम जब भी बटन दबाते हैं तो किसान के खाते पर,वर्गी कंपोस्ट बनाने वाली महिलाओं के खाते पर,बेरोजगारों के खाते पर पैसे भेजते हैं और दूसरी ओर केंद्र की भाजपा सरकार जो उद्योगपतियों के लाखों करोड़ रुपए माफ करने के लिए बटन दबाती है पिछली बार कहर वाले बाबू को खरसिया वालों ने खदेड़ा था अब पारी रायगढ़ वालों की है की उसे यहां से भी विदाई दे दे। क्योंकि वह सीधा केंद्र सरकार के नेताओं का चहेता है जिसको गरीब किसान, विकास कार्यो से कोई सरोकार नहीं है अगर राज्य में फिर से भाजपा की सरकार आई तो इस बार सभी कोयला खदानों को अदानी,अंबानी को सौंप दी जाएगी।ठीक चुनाव से पहले हमारी सरकार पर ईडी के द्वारा दबाव बनाकर हमें कमजोर करने की कोशिश कर रही है। और हम जनता की सेवा में लोकहित के कार्य करते चले जा रहे हैं जिसे केंद्र सरकार को पेट दर्द हो रहा है इसलिए बार-बार हम पर दबाव और डरने की कोशिश की जा रही है।

वही खुले मंच से भूपेश बघेल ने सरकार बनते ही किसानों के कर्ज माफी की घोषणा भी कर दी तो जनता की तरफ से तालिया और काका जिंदा है के नारे लगने लगे जिस पर भूपेश बघेल ने जनता का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button