रायगढ़

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने रायगढ़ ग्रामीण पश्चिम मंडल में भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक ली…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारतवर्ष में 7 करोड़ से अधिक सदस्य कार्यकर्ताओं और सभी की मेहनत से बनाए जा चुके हैं।

सिंहघोष/रायगढ़-07.09.24- खरसिया विधानसभा के अंतर्गत रायगढ़ ग्रामीण पश्चिम मंडल के ग्राम तारापुर में भाजपा सदस्यता अभियान के आयोजित समीक्षा बैठक में रायगढ़ के पूर्व विधायक एवं रायगढ़ ग्रामीण पश्चिम मंडल के सदस्यता अभियान प्रभारी विजय अग्रवाल ने समीक्षा बैठक में शामिल जनप्रतिनिधियों पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान की समीक्षा से संबंधित चर्चा किये व सदस्यता अभियान को और अधिक गति देने और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लिए साथ ही उन्हें मार्गदर्शन करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा का सदस्य बनाकर संगठन को मजबूती प्रदान करें और सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सक्रिय रूप से सहभागिता निभाने की अपील किये।

सदस्यता अभियान प्रभारी व पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान 2 सितंबर से प्रारंभ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रथम सदस्यता से हुआ। आज भारतवर्ष में 7 करोड़ से अधिक सदस्य कार्यकर्ताओं और सभी की मेहनत से बनाए जा चुके हैं।

    पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा राष्ट्र निर्माण और जन सेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचना एक महत्वपूर्ण प्रयास है। रायगढ़ व खरसिया विधानसभावासियों ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को देखते हुए भाजपा का सदस्य बनकर मोदी जी और भाजपा के प्रति अपना समर्थन प्रकट किया है। भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं है बल्कि हर नागरिक तक विकास और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सिद्धांत के अनुसार शासन की हर योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यही हम सब की सेवा और सुशासन का संकल्प है।

    ग्राम तारापुर में आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के साथ प्रमुख रूप से रायगढ़ ग्रामीण पश्चिम मंडल के मंडल अध्यक्ष लोचन पटेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्रीमती चमेली बाई,जनपद सदस्य राधा पटेल,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र भाटिया, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक अनुपम पाल,वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत राज,वरिष्ठ भाजपा नेता व नगर पालिका परिषद खरसिया के पूर्व अध्यक्ष कमल गर्ग खरसिया,नगर पंचायत पुसौर उपाध्यक्ष मोहित सतपथी,सनत नायक,लोचन पटेल,जयप्रकाश पटेल,दिनेश उरांव,गौरीशंकर पटेल,नरेश डनसेना,कैलाश निषाद,डोलनारायण पटेल,गिरजा पटेल, गोविंद दास महंत,निर्मल महंत,तारकेश्वर सिंह दीवान,सुखदेव प्रसाद साव, श्याम सुंदर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,मंडल पदाधिकारी,बूथ प्रभारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहीं हैं।

    Advertisement
    Advertisement

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button