छत्तीसगढ़रायगढ़

जिला भाजपा कार्यालय समेत सभी 24 मंडलों में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारों कार्यकर्ताओं की सहभागिता, जनप्रतिनिधियों ने खुद कराया योग अभ्यास

रायगढ़। एक राष्ट्र, एक स्वास्थ्य’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन आज पूरे देश के साथ रायगढ़ जिले में भी पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ द्वारा जिले के सभी 24 मंडलों में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

योग: भारत की सांस्कृतिक और स्वास्थ्यपरक धरोहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्तावित इस दिवस को 193 देशों की सहमति से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया था। तब से यह दिन न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में स्वस्थ जीवन और मानसिक संतुलन का प्रतीक बन गया है।

योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन, आत्मा और विचारों को भी संतुलन प्रदान करता है। वर्तमान समय की तनावपूर्ण और गतिशील जीवनशैली में योग मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम है।


24 मंडलों में प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में हुए कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ द्वारा आयोजित योग दिवस कार्यक्रमों में विभिन्न मंडलों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने विशेष रूप से भाग लिया। कुछ प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी इस प्रकार है:

  • नगर मंडल रायगढ़वित्त मंत्री ओपी चौधरी की उपस्थिति में
  • जूटमिल मंडलविवेक रंजन सिन्हा के आतिथ्य में
  • घरघोड़ा मंडलभाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान के मुख्य आतिथ्य में
  • कोड़ातराईडोल नारायण नायक
  • पुसौरबृजेश गुप्ता
  • लोइंगकौशलेश मिश्रा
  • धरमजयगढ़संजय गुप्ता और गोकुल यादव
  • कुड़ुमकेलाशकील अहमद
  • बाकरुमाहरिश्चंद्र राठिया और लिनव राठिया
  • कापूरामनाथ बैगा
  • छालरजनी राठिया
  • लैलूंगारवि भगत
  • रोड़ोंपालीबंशी चौधरी
  • राजपुरजतिन साव
  • संबलपुरीसुषमा खलखो
  • मुकड़ेगादीपक सिदार
  • तमनारसतीशचंद्र बेहरा
  • खरसिया नगरगिरधर गुप्ता और कमल गर्ग
  • महकारविन्द्र गवेल
  • तारापुरलोचन पटेल
  • किरोड़ीमलमहेश साहू
  • चपलेछोटेलाल पटेल
  • जोबीराजेन्द्र पालू राठिया
  • सुपामोहन कुर्रे

हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया योग प्रशिक्षण

जिला संयोजक सनत नायक ने जानकारी दी कि “आज योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी 24 मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और अनुशासन का परिचय दिया।”

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button