छत्तीसगढ़ वित्त विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 200 से अधिक अधिकारियों के तबादले

रायपुर ।
छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्त विभाग में एक बड़े प्रशासनिक बदलाव की घोषणा की है। राज्य वित्त सेवा और अधीनस्थ लेखा संवर्ग के 200 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है। वित्त विभाग द्वारा मंगलवार देर शाम यह जंबो ट्रांसफर सूची जारी की गई।
यह स्थानांतरण “स्थानांतरण नीति 2025” के तहत किया गया है, जिसकी छूट अवधि को राज्य सरकार ने 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। इससे उन अधिकारियों को भी समय पर नई पदस्थापना मिल सकेगी जिनका तबादला प्रक्रिया में था।
कई महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के दायित्व बदले
जारी आदेश के अनुसार, कई वरिष्ठ ट्रेजरी अधिकारी, सहायक संचालक, ज्येष्ठ संपरीक्षक और सहायक संपरीक्षक इत्यादि के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। साथ ही, कुछ अधिकारियों को उनके अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर नई जिम्मेदारियाँ दी गई हैं।
राज्य सरकार का यह निर्णय प्रशासनिक सुचारू संचालन और दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, विभागीय कामकाज में पारदर्शिता, गति और जवाबदेही लाने के उद्देश्य से यह व्यापक फेरबदल किया गया है।












