छत्तीसगढ़
रायपुर SSP ने 2 दर्जन से ज्यादा थाना प्रभारियों का किया तबादला

रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डॉ. लाल उमेद सिंह ने मंगलवार को 27 थाना प्रभारियों के तबादले का आदेश जारी किया।
जारी सूची के अनुसार शहर के कई प्रमुख थानों की कमान अब नए अधिकारियों को सौंपी गई है। इस बदलाव का उद्देश्य कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना बताया जा रहा है।
पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में जिन थाना प्रभारियों का स्थानांतरण किया गया है, उन्हें जल्द से जल्द नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
