रायगढ़विविध

सभी पुलिसकर्मियों के वर्दी के बांयी बांह में लगेगी यह प्रतीक चिन्ह।जिले के पुलिस अधिकारियों ने वर्दी में लगाया राज्य पुलिस का गठन संकेत …

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिनांक 29.05.2020 को छत्तीसगढ़ पुलिस के गठन संकेत/प्रतीक का प्रतीकात्मक विश्लेषण करते हुए शासन स्तर से अनुमोदन कर छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गठन संकेत को लागू करने का प्रस्ताव पर सहमति दी थी जिसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस को अपना गठन संकेत/प्रतीक चिन्ह प्राप्त हुआ जो गहरे नीले रंग के ढाल में सुनहरे बॉर्डर, अशोक चिन्ह, सूर्य प्रगति चक्र एवं बाइसन हॉर्न* से बना हुआ है जिसमें छत्तीसगढ़ पुलिस का मूल वाक्य"परित्राणाय साधुनाम"एवं राज्य गठन वर्ष 2000 अंकित है।आज पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री संतोष कुमार सिंह, एडिशनल एसपी श्री अभिषेक वर्मा,ए.एस.पी.ट्राफिक-श्री आर.के. मिंज, सीएसपी श्री अविनाश सिंह ठाकुर एवं डीएसपी ट्राफिक श्री पुष्पेन्द्र बघेल द्वारा अपने वर्दी के बांयी भुजा पर राज्य पुलिस के गठन संकेत को लगाकर एक प्रकार से जिले में इसे धारण करने शुरूवात की गई । शीघ्र की जिले के सभी पुलिसकर्मी राज्य पुलिस के आन, बान और शान के इस प्रतीक चिन्ह को अपनी वर्दी के बांए बांह पर धारण करेंगे ।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button