अपराध

पारिवारिक कलह में पिता ने कुल्हाडी से ली बेटे की जान.।आरोपी गिरफ्तार,पुलिस चौकी रैरुमा क्षेत्र की घटना …

सिंहघोष/रायगढ़- पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द अन्तर्गत ग्राम ढोढागांव डोमीखोल में रहने वाले बुधसाय खलखो उम्र 58वर्ष ने अपने बेटे मुनेश्वर खलखो 35वर्ष की टांगी से बांये कनपटी के पास मारकर हत्या कर दिया, आरोपी को चौकी रैरूमा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के मुताबिक बुधसाय खलखो शराबी प्रवृत्ति का व्यक्ति है।शराब पीकर अपने लडका मुनेश्वर खलखो से झगडा करता था। अपने पिता के झगडे से तंग आकर मुनेश्वर माह जनवरी 2020 में अपने छोटे लडका के साथ काम करने कर्नाटक चला गया था, लाकडाउन होने के कारण मुनेश्वर खलखो अपने लडका के साथ कर्नाटक से करीब 15 दिन पहले गांव वापस आया। क्वारेन्टाईन सेन्टर में रहा और कल दिनांक 16.07.2020 को क्वारेन्टाईन सेन्टर से अपने लडका के साथ घर गया। घर में बुधसाय खलखो और मुनेश्वर खलखो शराब पीकर पुरानी बातों को लेकर कर एक-दुसरे से झगड़ा विवाद करने लगे। झगड़ा इतना बढा कि बुधसाय खलखो अपने लड़के मुनेश्वर खलखो को टांगी (कुल्हाड़ी) से बांए कनपटी के पास मारकर हत्या कर दिया है। गांव के लौरेन्स मिंज उम्र 40 वर्ष द्वारा पुलिस चौकी रैरूमा में रिपोर्ट दर्ज कराया जिस पर धारा 302 भादंवि के तहत बुधसाय खलखो के विरूद्ध अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button