छत्तीसगढ़

“छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, आने वाले दिनों में बादलों का प्रभुत्व”

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों का असर प्रदेश के मौसम पर दिख रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसारस बुधवार को सरगुजा संभाग में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे।

,रायपुर: उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों का असर अब प्रदेश के मौसम पर भी हल्का दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र में 3.1 से 4.5 किमी ऊंचाई तक एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। इसके साथ ही उत्तर-पूर्व पंजाब क्षेत्र में निचले स्तर पर एक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है।

इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से 4 फरवरी को सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। हालांकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।

दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक और पश्चिमी विक्षोभ 5 फरवरी को और दूसरा 8 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इनके अप्रत्यक्ष असर से प्रदेश में बादल छाने और हल्की मौसमी गतिविधियों की स्थिति बन सकती है, लेकिन बड़े पैमाने पर बारिश की संभावना नहीं है।

राजधानी में भी बादलों की आहट

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में बुधवार को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। दिन में हल्की गर्मी का अहसास होगा, जबकि सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रह सकता है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना जताई गई है।

दिन में गर्मी, रात में बढ़ा पारा

दिन के तापमान में बढ़ोतरी के कारण दोपहर में हल्की गर्मी महसूस की जा रही है, वहीं रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रायपुर और राजनांदगांव में रिकार्ड हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

ऐसा रहा तापमान

राजधानी में अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। बिलासपुर में अधिकतम 30.0 और न्यूनतम 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पेंड्रारोड में दिन का तापमान 28.4 और रात का 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से ऊपर है।

अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जगदलपुर में भी तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक दर्ज किया गया, जहां अधिकतम 30.9 और न्यूनतम 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button