छत्तीसगढ़

रायपुर: कटक मेडिकल कॉलेज ट्रॉमा केयर में आग दुर्घटना पर सीएम विष्णु देव साय ने व्यक्त किया गहरा दुख

Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर आईसीयू में आग लगने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख और शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने इसे अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक घटना बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति और संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ की जनता उनके साथ खड़ी है।

सीएम साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही, उन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button