छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में रेल अलर्ट: गोंदिया में मेंटेनेंस के चलते SECR की 14 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव; पूरी सूची जारी

Advertisement

CG Train Cancel: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के गोंदिया स्टेशन पर होने वाले मेंटेनेंस कार्य के कारण 4 से 26 अप्रैल तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान 14 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि 7 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और कुछ के फेरों में बदलाव किया गया है। शालीमार–LTT, छत्तीसगढ़ और गोंडवाना एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें इस अवधि में प्रभावित रहेंगी, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

रद्द की जाने वाली ट्रेनें

1) गाड़ी संख्या 18030 (शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल) एक्सप्रेस, शालीमार से 04 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी।

2) गाड़ी संख्या 18029 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल- शालीमार) एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 06 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी।

3) गाड़ी संख्या 18237 (कोरबा – अमृतसर) छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस कोरबा से 05 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी।

4) गाड़ी संख्या 18238 (अमृतसर-बिलासपुर) छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, अमृतसर से 07 अप्रैल 2026 से 27 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी।

5) गाड़ी संख्या 12410 (हज़रत निजामुद्दीन-रायगढ़) गोंडवाना एक्सप्रेस, हज़रत निजामुद्दीन से 02, 04, 06, 07, 08, 09, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 एवं 22 अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी।

6) गाड़ी संख्या 12409 (रायगढ़-हज़रत निजामुद्दीन) गोंडवाना एक्सप्रेस, रायगढ़ से 04, 06, 08, 09, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 एवं 24 अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी।

7) गाड़ी संख्या 12101 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार) एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 04, 06, 07, 10, 11, 13, 14, 17, 18,  20, एवं 21 अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी।

8) गाड़ी संख्या 12102 (शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल) एक्सप्रेस, शालीमार से 06, 08, 09, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22, एवं 23 अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी।

9) गाड़ी संख्या 12807 (विशाखापत्तनम – हज़रत निजामुद्दीन) एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम से 05, 07, 08, 09, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 एवं 23 अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी।

10) गाड़ी संख्या 12808 (हज़रत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम) एक्सप्रेस, हज़रत निजामुद्दीन से 07, 09, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 एवं 25 अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी।

11) गाड़ी संख्या 68815 (बल्लारशाह-गोंदिया) मेमू पैसेंजर, बल्लारशाह से 05 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी।

12) गाड़ी संख्या 68816 (गोंदिया – बल्लारशाह) मेमू पैसेंजर, गोंदिया से 05 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी।

13) गाड़ी संख्या 78805 (गोंदिया – कटंगी) डेमू पैसेंजर, गोंदिया से 05 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी।

14) गाड़ी संख्या 78806 (कटंगी-गोंदिया) डेमू पैसेंजर, कटंगी से 05 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी।

गंतव्य से पहले समाप्त/नियंत्रित होने वाली ट्रेनें_

1) गाड़ी संख्या 68802 (गोंदिया – बल्लारशाह) पैसेंजर दिनांक – 05 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी एवं गोंदिया – हिरदामाली के मध्य रद्द रहेगी।
2) गाड़ी संख्या 68803 (बल्लारशाह – गोंदिया) पैसेंजर दिनांक – 05 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी एवं हिरदामाली – गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।
3) गाड़ी संख्या 68804 (गोंदिया – बल्लारशाह) पैसेंजर दिनांक – 05 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी एवं गोंदिया – हिरदामाली के मध्य रद्द रहेगी।
4) गाड़ी संख्या 68805 (चांदाफोर्ट – गोंदिया) पैसेंजर दिनांक – 05 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी एवं हिरदामाली – गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।
5) गाड़ी संख्या 68806 (गोंदिया – वड्सा) पैसेंजर दिनांक – 05 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी एवं गोंदिया – हिरदामाली के मध्य रद्द रहेगी।
6) गाड़ी संख्या 15231 ( बरौनी – गोंदिया) एक्सप्रेस दिनांक – 04 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक दुर्ग में नियंत्रित की जाएगी एवं दुर्ग – गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।
7) गाड़ी संख्या 15232 (गोंदिया – बरौनी) एक्सप्रेस दिनांक – 05 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक दुर्ग में नियंत्रित की जाएगी एवं गोंदिया – दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button