मनोरंजन

Dhurandhar 2 Records: ‘धुरंधर 2’ बनी तूफान, रणवीर सिंह की फिल्म ने आते ही बना दिए ये 10 तगड़े रिकॉर्ड्स

Advertisement

Dhurandhar 2 Records: धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही तहलका मचा दिया है. इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन धमाकेदार कलेक्शन कर एक या दो नहीं 10 रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.

रणवीर सिंह की फ़िल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का रिलीज से पहले इतना बज बना हुआ था कि फैंस इसकी बड़े पर्दे पर रिलीज का सांस रोककर इंतजार कर रहे थे. फिर 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देते ही ये तूफान बन गई और इसने सारे बड़े बड़े रिकॉर्ड मिट्टी में मिला दिए. यहां तक कि रणवीर सिंह ने शाहरुख का नंबर 1 के ताज पर भी कब्जा कर लिया है.

दिलचस्प बात ये है कि इस साल सनी देओल की बॉर्डर 2 भी रिलीज हुई थी लेकिन बॉर्डर 2 ऐसा कमाल नहीं कर पाई जो  ‘धुरंधर: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ ने कर दिखाया है. 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग कर ये बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है. वहीं पेड प्रीव्यू के 43 करोड़ को मिलाकर इसके पहले दिन का कुल कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये रहा. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने अब तक कौन कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.

धुरंधर 2 ने कौन -कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं?
दिसंबर 2025 में आई ‘धुरंधर’ का इतना बज नहीं बन पाया था जितना हाईप ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का रहा. इसी वजह से पहले पार्ट की ओपनिंग 28 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ हुई थी लेकिन फिर पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के दम पर ये फिल्म देखते ही देखते बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन गई. अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने तो आते ही बवाल काट दिया है और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.

  1. धुरंधर 2 ने पहले दिन के लिए 10 लाख से ज्यादा की टिकटों की एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड अपने नाम किया.
  2. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ पेड प्रीव्यू में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इसने प्रीमियर शो से 43 करोड़ कमाए.
  3. धुरंधर 2 ने ओजी के प्रीव्यू शो में 2 2 करोड़ की कमाई के रिकॉर्ड को मिट्टी में मिला दिया और इससे डबल कमाई कर नया बेंचमार्क सेट कर दिया गै.
  4. धुरंधर 2 ने अपने पहले पार्ट की 28 करोड़ की ओपनिंग का रिकॉर्ड तोड़ा
  5. धुरंधर 2 ने रिलीज के पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग कर इतिहास रच दिया और बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
  6. धुरंधर 2 ने सबसे तेज 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है.
  7. धुरंधर 2 साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. इसने बॉर्डर 2 के फर्स्ट डे के 32.10 करोड़ के कलेक्शन को काफी बड़े अंतर से धूल चटा दी है.
  8. धुरंधर 2 ने जवान (75 करोड़), एनिमल (64 करोड़), पठान (57 करोड़) और स्त्री 2 (54 करोड़ के रिकॉर्ड को मात दे दी है
  9. धुरंधर 2 (102.55 करोड़)  रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है.
  10. धुरंधर 2 ने पुष्पा 2 (164 करोड़) को छोड़ आरआरआर (133 करोड़), केजीएफ 2 (121 करोड़) और कल्कि 2898 एडी (95 करोड़) के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को मात दे दी है और दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली इंडियन फिल्म बन गई है.
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button