अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सैन्य कार्रवाई तेज, 11,000 से अधिक ठिकानों पर हमले का दावा

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया है कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान के दौरान अब तक 11,000 से अधिक सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए हैं।
सेंटकॉम द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी जानकारी के अनुसार, इन कार्रवाइयों में 150 से अधिक जहाज़ों को या तो क्षति पहुंची है या वे पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। इसके अलावा अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने 11,000 से अधिक उड़ानें भरी हैं।
28 फरवरी से शुरू हुआ अभियान
रिपोर्ट के अनुसार, यह सैन्य कार्रवाई 28 फरवरी से शुरू हुई, जिसमें अमेरिका और इज़रायल ने ईरान में कई ठिकानों को निशाना बनाया।
ईरान का जवाबी हमला
तनाव बढ़ने के साथ ईरान की ओर से भी इज़रायली क्षेत्रों और पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले किए जा रहे हैं।
क्षेत्र में लगातार बढ़ते हमलों के चलते स्थिति गंभीर बनी हुई है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है।






