देश विदेश

अप्रैल में मौसम का कहर, 12 राज्यों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Advertisement

नई दिल्ली अप्रैल की शुरुआत के साथ ही देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। कई राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित किया है। खासकर उत्तर भारत और पूर्वी राज्यों में इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है, जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान की आशंका है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने नया अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले 72 घंटों तक देश के करीब 12 राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं, जिनका सबसे ज्यादा असर 7 और 8 अप्रैल को देखने को मिलेगा।


दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज

दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
6 अप्रैल: आंशिक बादल
7 अप्रैल: हल्की से मध्यम बारिश और 30–50 किमी/घंटा तेज हवाएं
8 अप्रैल: गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना


उत्तर प्रदेश में तीन दिन तक खराब मौसम का असर

पिछले दो दिनों से उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। अगले तीन दिन मौसम खराब रहने की संभावना है।
7–8 अप्रैल: पश्चिमी यूपी में ज्यादा असर
8–9 अप्रैल: पूर्वी यूपी में बारिश
लखनऊ, सहारनपुर, अलीगढ़, झांसी और कानपुर समेत कई जिलों में अलर्ट जारी है। हवाओं की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।


बिहार में तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी

बिहार के पटना, बक्सर, सुपौल और औरंगाबाद सहित कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इस दौरान 50–70 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं।


उत्तराखंड में बदला मौसम, ऊंचाई पर बर्फबारी संभव

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम तेजी से बदल रहा है। हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।


मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी अलर्ट

मध्य प्रदेश में 8 अप्रैल को ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है, जबकि इंदौर, शिवपुरी और जबलपुर में तेज हवाएं चल सकती हैं। राजस्थान में 6–7 अप्रैल को आंधी-बारिश और कुछ जगह ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है।


मौसम बदलने की मुख्य वजह

मौसम विभाग के अनुसार दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में नमी और ठंडी हवाओं का टकराव हो रहा है, जिससे आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बन रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button