देश विदेश

अग्निवीर भर्ती 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 10 अप्रैल तक मौका

Advertisement

अग्निवीर भर्ती के लिए बड़ी राहत, आवेदन की तारीख बढ़ी

भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2026 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है।


25 हजार पदों पर भर्ती, कई ट्रेड में अवसर

इस भर्ती अभियान के तहत लगभग 25 हजार पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
इनमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), ट्रेडमैन, क्लर्क, स्टोर कीपर, तकनीकी सहित अन्य पद शामिल हैं।


योग्यता और आयु सीमा

भर्ती के लिए 8वीं पास से लेकर स्नातक तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

  • आयु सीमा: 17.5 वर्ष से 23 वर्ष
  • हवलदार पद: 20 से 25 वर्ष
  • केवल अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी पात्र

आवेदन शुल्क और प्रक्रिया

सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


लिखित परीक्षा और कोचिंग सुविधा

जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, उनके लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा 1 जून से 15 जून 2026 के बीच संभावित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) आयोजित किया जाएगा।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग द्वारा अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग भी उपलब्ध कराई जाएगी।


निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग के पोर्टल
👉 https://erojgar.cg.gov.in
पर जाकर अग्निवीर भर्ती 2026 की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र सूरजपुर से संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button