देश विदेश

इलेक्ट्रिक वाहनों पर बंपर सब्सिडी, स्कूटर से कार तक लाखों की बचत

Advertisement

नई दिल्ली। Delhi को दुनिया की EV कैपिटल बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2.0 का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है। इस पॉलिसी का उद्देश्य प्रदूषण कम करने के साथ-साथ आम लोगों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना सस्ता और आसान बनाना है।

टू-व्हीलर और ई-ऑटो पर भारी सब्सिडी का प्रस्ताव
नई नीति में सबसे ज्यादा फोकस टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर सेगमेंट पर है। पहले साल में इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक खरीदने पर ₹30,000 तक की सब्सिडी मिल सकती है। वहीं पुराने वाहन को स्क्रैप करने पर अतिरिक्त ₹10,000 का लाभ मिलेगा।
ई-ऑटो खरीदने वालों के लिए ₹50,000 तक की सब्सिडी और पुराने CNG ऑटो को बदलने पर ₹25,000 का इंसेंटिव प्रस्तावित है।

इलेक्ट्रिक कार पर ₹1 लाख तक का फायदा
कार खरीदारों के लिए भी बड़ा फायदा रखा गया है। यदि कोई व्यक्ति अपनी पुरानी BS-IV कार को स्क्रैप कर इलेक्ट्रिक कार खरीदता है, तो ₹1,00,000 तक की छूट मिलेगी। यह लाभ ₹30 लाख तक की कारों पर और पहले 1 लाख आवेदकों के लिए लागू होगा।

रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस पूरी तरह माफ
सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को राहत देते हुए 100% रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस माफ करने का प्रस्ताव दिया है। यह छूट सभी टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर और ₹30 लाख तक की कारों पर लागू होगी। वहीं स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वाहनों के लिए रोड टैक्स में 50% की रियायत दी जाएगी।

DBT के जरिए सीधे खाते में आएगी सब्सिडी
पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सब्सिडी की राशि Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

सिर्फ दिल्ली के नागरिकों को मिलेगा लाभ
सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह सभी लाभ केवल दिल्ली में रजिस्टर्ड वाहनों और यहां के निवासियों के लिए ही मान्य होंगे।

नई EV पॉलिसी 2.0 को आने वाले तीन वर्षों के लिए तैयार किया गया है, जिससे राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलने के साथ प्रदूषण नियंत्रण में भी बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button