रायगढ़

संस्कार पब्लिक स्कूल को मिला “उभरता हुआ राष्ट्रीय स्कूल अवार्ड”, बेंगलुरु में हुआ सम्मान

Advertisement

रायगढ़। शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। स्कूल को “उभरते हुए स्कूल” की श्रेणी में राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान देशभर के चयनित 50 श्रेष्ठ उभरते स्कूलों में शामिल करते हुए प्रदान किया गया।

बेंगलुरु में मिला राष्ट्रीय सम्मान
यह पुरस्कार शिक्षा क्षेत्र की संस्था एडु मिरर और नेशनल स्कूल अवार्ड संस्था द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम बैंगलोर में आयोजित हुआ, जहां स्कूल का प्रतिनिधित्व मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने किया और पुरस्कार ग्रहण किया।

छत्तीसगढ़ से चयनित हुआ स्कूल
देशभर के चयनित 50 उभरते स्कूलों में छत्तीसगढ़ से संस्कार पब्लिक स्कूल को शामिल किया गया, जिससे जिले और राज्य दोनों का गौरव बढ़ा है। स्कूल की प्राचार्या रश्मि शर्मा ने बताया कि यह सफलता टीमवर्क और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

मार्गदर्शक के विजन को मिली पहचान
संस्था के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने कहा कि स्कूल का उद्देश्य बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और भविष्य को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को सिर्फ अकादमिक नहीं, बल्कि जीवन कौशल से जोड़ना ही उनकी प्राथमिकता है।

दो साल में 7 राष्ट्रीय सम्मान
रामचंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले डेढ़ से दो वर्षों में स्कूल को विभिन्न संस्थाओं द्वारा कुल 7 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। यह उपलब्धि स्कूल के स्टाफ, शिक्षकों और प्रबंधन की मेहनत का परिणाम है।

अभिभावकों में खुशी का माहौल
इस उपलब्धि के बाद अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने स्कूल परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस सफलता को क्षेत्र के शिक्षा जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button