छत्तीसगढ़

सरगुजा CLF घोटाला: 23.60 लाख की हेराफेरी का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग

Advertisement

अंबिकापुर, 13 अप्रैल छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) से जुड़ा बड़ा वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। उदयपुर ब्लॉक के जय मां भारती क्लस्टर संगठन में 23 लाख 60 हजार रुपये की कथित हेराफेरी को लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से शिकायत की है।


बैठक में हिसाब मांगने पर टालमटोल

शिकायत के मुताबिक 19 मार्च 2026 को हुई CLF बैठक में जब खातों का विवरण मांगा गया, तो संबंधित अधिकारियों ने तीन दिन का समय लिया, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। इससे संगठन के सदस्यों में नाराजगी बढ़ गई है।


दस्तावेज छिपाने और फंड गड़बड़ी के आरोप

पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि लेखापाल सविता सिंह और एरिया कोऑर्डिनेटर जूही सबा ने मिलकर CLF फंड में गड़बड़ी की। रजिस्टर, बैंक पासबुक और सील को छिपाकर रखने का भी आरोप है, जिससे जांच प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।


मानदेय में कटौती, खातों में ट्रांसफर

शिकायत में कहा गया है कि कैडर सदस्यों के मानदेय में कटौती कर राशि सविता सिंह और रीना के खातों में जमा कर निकाली गई। इसके अलावा कोषाध्यक्ष के खाते से 1.50 लाख रुपये जूही सबा के नाम ट्रांसफर कराने का भी आरोप लगाया गया है।


जांच टीम के सामने भी इनकार, मामला और गंभीर

मामला तब और गंभीर हो गया जब जिला स्तरीय जांच टीम के पहुंचने पर एरिया कोऑर्डिनेटर ने पैसे लेने से इनकार करते हुए पूरे मामले को दबाने की कोशिश की।


पदाधिकारियों की मांग: ऑडिट, वसूली और कार्रवाई

संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, गबन की गई राशि की वसूली हो और दोषियों को तत्काल पद से हटाकर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए।


प्रशासन की कार्रवाई पर नजर

फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button