अपराधछत्तीसगढ़

धमतरी में दिल दहला देने वाली घटना: 75 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने रायपुर से आरोपी को दबोचा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
धमतरी जिले के करूद थाना क्षेत्र में एक 75 साल की बुजुर्ग महिला से रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रायपुर में छिपा था।
कुरुद। धमतरी जिले में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के मामले में दो माह से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रायपुर से पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
17 फरवरी से फरार था आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी 2026 को कुरूद थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 एवं 332 (ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिससे उसकी तलाश चुनौतीपूर्ण बनी हुई थी।

मुखबिरों से मिली आरोपी की सूचना
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। इस दौरान पीड़िता एवं गवाहों के बयान दर्ज किए गए, मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर निगरानी बढ़ाई गई।

रायपुर में छिपा था आरोपी
इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रायपुर में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूर्या सिसोदिया (26 वर्ष), निवासी ग्राम झांकी, थाना अभनपुर, जिला रायपुर के रूप में हुई है।

जेल भेजा गया आरोपी
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button