छत्तीसगढ़

कोरबा में बड़ा औद्योगिक हादसा: कार्बन फैक्ट्री का बॉयलर फटा, फैक्ट्री परिसर में फैला गर्म लावा जैसा पदार्थ

Advertisement
Advertisement
Advertisement
कोरबा में एक बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ है। यहां कार्बन बनाने वाली एक फैक्ट्री में बॉयलर टैंक फटने से लावा की शक्ल में रसायनिक पदार्थ बहने लगा।
कोरबा। कोल और ऊर्जा नगरी के रूप में देशभर में पहचान बनाने वाले कोरबा शहर में एक बड़ा इंडस्ट्रियल हादसा हो गया। इस हादसे ने हाल ही में छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले में हुए भीषण औद्योगिक हादसे की याद दिला दी।

दरअसल यहां इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक कार्बन फैक्ट्री में बॉयलर टैंक फट गया। टैँक से गरम कैमकिल बहने लगा। बायलर टैंक के फटने से वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि कर्मचारी इस हादसे में बाल-बाल बच गए।

इंडस्ट्रियल एरिया में चल रही गुमनाम फैक्ट्री
मिली जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन थाना अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया के एक कार्बन फैक्ट्री में उक्त घटना घटी। बताया जा रहा है कि इंडस्ट्रियल एरिया के कार्बन फैक्ट्री में कार्बन बनाने का काम चलता है। जहां बाहर से टैंकर के माध्यम से लिक्विड लाकर उसे टैंक में रखा जाता है और फैक्ट्री में कार्बन तैयार किया जाता है।

अग्निशमन विभाग को दी गई सूचना 
हादसे के बाद फैक्ट्री में मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही सीएसईबी के दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और गर्म लावा को पानी और फायर फोम के माध्यम से ठंडा करने का प्रयास किया।

दो टैंकर पानी और फोम छिड़काव कर पाया गया काबू 
सीएसईबी के फायर मेन धर्मेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि, फायर टीम को सूचना मिली थी कि, इंडस्ट्रियल एरिया में टैंक फट गया है। जिसकी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर दो टैंकर पानी और फोम का छिड़काव कर काबू पाया गया है।

नियम कायदों की अनदेखी कर चल रही फैक्ट्री
फैक्ट्री में औद्योगिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वहीं संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी अंधेरे में रखा जा रहा है। कहीं ना कहीं लापरवाही के चलते यह घटना सामने आई है। कार्बन फैक्ट्री के बाहर किसी तरह का कोई भी बोर्ड लगा है न हीं क्या काम चलता है और इसकी फैक्ट्री है, इस बात का कोई उल्लेख है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button