छत्तीसगढ़
अंबिकापुर-कटघोरा फोरलेन परियोजना में बदलाव, टीएस सिंहदेव ने गडकरी का जताया आभार

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस सिंहदेव के सुझाव पर केंद्रीय सड़क मंत्री ने महत्वपूर्ण बदलाव मंजूर किए हैं। अब परियोजना में लखनपुर शहर के लिए बायपास और लेमरू हाथी प्रोजेक्ट क्षेत्र में एनिमल अंडरपास व बैरिकेडिंग का प्रावधान जोड़ दिया गया है। सिंहदेव ने 8 मार्च को गडकरी को पत्र लिखा था।
अंबिकापुर–कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग-130 को फोरलेन में विकसित करने की योजना में महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं। अब इस परियोजना में लखनपुर नगर के लिए बायपास का प्रावधान जोड़ा जाएगा। साथ ही लेमरू हाथी प्रोजेक्ट क्षेत्र में वन्यजीव अनुकूल सड़क निर्माण भी होगा।






