रायगढ़

रायगढ़ में गुजराती समाज को बड़ी सौगात… सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख स्वीकृत, मौके पर ही जारी हुआ आदेश

Advertisement

वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात में समाज की वर्षों पुरानी मांग पर तुरंत फैसला

रायगढ़ (25 अप्रैल)। सर्व गुजराती समाज के प्रतिनिधिमंडल ने रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए सामुदायिक भवन की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा गया।

मांग सुनते ही विधायक निधि से 25 लाख की घोषणा

प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुनते हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने तत्काल विधायक निधि से 25 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की। खास बात यह रही कि घोषणा के तुरंत बाद ही स्वीकृति पत्र भी मौके पर जारी कर दिया गया, जिससे समाज में उत्साह का माहौल बन गया।

पोस्ट ऑफिस के पीछे चिन्हांकित हुई भूमि

जानकारी के अनुसार सामुदायिक भवन के लिए पोस्ट ऑफिस के पीछे, महापौर के शासकीय निवास से लगी भूमि को चिन्हांकित किया गया है। इस भवन से गुजराती समाज को अपनी सामाजिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा मिलेगी।

समाज ने जताया आभार

वित्त मंत्री के इस त्वरित निर्णय पर सर्व गुजराती समाज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया। समाजजनों ने कहा कि यह निर्णय उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने वाला है और इससे समाज की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

प्रतिनिधिमंडल में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन, पार्षद पूनम सोलंकी, पूर्व पार्षद दिवेश सोलंकी, हेमंत चावड़ा, भरत साँवरिया, कल्पेश पटेल, मुंजाल चावड़ा सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button