छत्तीसगढ़

मेडी सिटी नया रायपुर में फिजियोथेरेपी सेंटर को हरी झंडी… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जमीन देने के प्रस्ताव पर दिए निर्देश

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जैन रिलीफ ट्रस्ट की पहल को सरकार का समर्थन, रियायती दर पर भूमि देने पर सहमति

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भगवान महावीर जैन रिलीफ ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर नया रायपुर की मेडी सिटी में फिजियोथेरेपी सेंटर एवं अस्पताल के लिए रियायती दर पर भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने इस मांग को सकारात्मक रूप से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनहितकारी कार्यों का हवाला, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर जोर

प्रतिनिधिमंडल की ओर से अध्यक्ष अशोक पगारिया और समाजसेवी संतोष बैद ने ज्ञापन सौंपते हुए ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे जनसेवा कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित फिजियोथेरेपी सेंटर और अस्पताल से आम नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री ने सराहा प्रयास, दिया सहयोग का भरोसा

मुख्यमंत्री ने संस्था के जनहितकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज के लिए बेहद उपयोगी हैं। उन्होंने ट्रस्ट को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

प्रतिनिधिमंडल में कई पदाधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक पगारिया, सचिव अशोक सेठिया, सदस्य अनिल लोढ़ा, योगेश पगारिया, शांतिलाल बैद, पारस पारख, जय सांखला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button