छत्तीसगढ़

मोहला-मानपुर में भीषण सड़क हादसा, मालवाहक वाहन पलटने से 2 महिलाओं की मौत, 13 लोग सवार थे

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव उर्स से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-930 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बीटेझर और पैंदुर गांव के बीच एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

13 लोग थे सवार, उर्स से लौट रहा था वाहन

जानकारी के अनुसार वाहन क्रमांक CG-08 AU-5673 में कुल 13 लोग सवार थे, जो राजनांदगांव में आयोजित उर्स कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और पलट गया।

ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। अचानक वाहन पर नियंत्रण खोने से यह दर्दनाक दुर्घटना हो गई।

खड़गांव थाना क्षेत्र में जांच शुरू

यह घटना खड़गांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button