छत्तीसगढ़

महासमुंद: टॉप छात्राओं को राज्यपाल की प्रोत्साहन राशि, कलेक्टर ने बांटे चेक

Advertisement

पिथौरा ब्लॉक की मेधावी छात्राओं को मिला सम्मान और प्रोत्साहन

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए राज्यपाल रमेन डेका की ओर से पहल की गई है। आकांक्षी ब्लॉक पिथौरा में सत्र 2024-25 के कक्षा 10वीं और 12वीं में टॉप-3 स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्वेच्छानुदान मद से प्रत्येक को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।

कलेक्टर ने सौंपे चेक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अपने कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने छात्राओं को निरंतर मेहनत करने और उच्च लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे भी उपस्थित रहे।

उत्कृष्ट प्रदर्शन से बढ़ाया जिले का मान

बसना विकासखंड के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा की रेणु पटेल ने 10वीं में 95.67% और पायल साहू ने 12वीं (विज्ञान) में 96.20% अंक हासिल किए।

फुलझर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगतदेवरी की लिशा साहू ने 10वीं में 96.17% और नंदनी नायक ने 12वीं में 88.40% अंक प्राप्त किए। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर पिरदा की आस्था पटेल ने 10वीं में 95.50% तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरनईदादर की अस्मिता भोई ने 12वीं में 95.20% अंक अर्जित किए।

मेधावी छात्राओं को मिला प्रोत्साहन, बढ़ेगा आत्मविश्वास

इस पहल से न केवल छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button