छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 24 घंटे में 41.75 करोड़ की खपत

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। बढ़ती गर्मी और उमस के बीच प्रदेश में शराब की खपत तेजी से बढ़ी है। आबकारी विभाग की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, 22 अप्रैल को सिर्फ 24 घंटे में राज्यभर में 41 करोड़ 75 लाख रुपए से अधिक की शराब बिक्री हुई। यह पिछले वर्ष की तुलना में 23.3 प्रतिशत अधिक बताई गई है।

रायपुर सबसे आगे, दुर्ग और बिलासपुर भी टॉप में

प्रदेश की राजधानी रायपुर शराब बिक्री में एक बार फिर सबसे आगे रही। अकेले रायपुर जिले में एक दिन में 7.39 करोड़ रुपए की शराब बिकी। इसके बाद दुर्ग जिले में 5.09 करोड़ रुपए और बिलासपुर में 3.71 करोड़ रुपए की बिक्री दर्ज की गई। बड़े शहरों में लगातार बढ़ती मांग ने विभाग को भी चौंका दिया है।

कोरिया और सुकमा में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, छोटे और दूरस्थ जिलों में भी शराब बिक्री तेजी से बढ़ी है। कोरिया जिले में पिछले साल की तुलना में 78.4 प्रतिशत की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वहीं सुकमा में 74 प्रतिशत और सूरजपुर में 65.9 प्रतिशत की वृद्धि सामने आई है। हालांकि नारायणपुर और बीजापुर जैसे संवेदनशील जिलों में बिक्री में कमी दर्ज की गई है।

अप्रैल में 866 करोड़ का कारोबार

वित्तीय वर्ष शुरू हुए अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन 22 अप्रैल तक राज्य में 866 करोड़ रुपए से अधिक की शराब बिक चुकी है। इससे आबकारी विभाग को बड़ी राजस्व प्राप्ति हुई है।

बिक्री बढ़ने के कारण

विशेषज्ञों के मुताबिक, एक अप्रैल से कई नए विदेशी और देशी ब्रांड दुकानों में उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा तेज गर्मी में बीयर और अन्य पेय पदार्थों की मांग बढ़ी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के सीजन ने भी बिक्री को बढ़ावा दिया है।

राजस्व के नए रिकॉर्ड की उम्मीद

आबकारी विभाग का मानना है कि यदि यही रफ्तार जारी रही, तो चालू वित्तीय वर्ष में शराब बिक्री और राजस्व के सभी पुराने रिकॉर्ड टूट सकते हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button