सीएम साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, कल विधानसभा का विशेष सत्र

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आज 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी। बैठक में कई अहम नीतिगत विषयों के साथ विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।
कल होगा विधानसभा का विशेष सत्र
छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को बुलाया गया है। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, छठवीं विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल को आयोजित होगा, जिसमें केवल एक बैठक होगी और शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।
महिला आरक्षण पर गरमा सकता है सदन
विशेष सत्र में महिला आरक्षण सबसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकता है। माना जा रहा है कि सत्ता पक्ष भाजपा इस मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। वहीं कांग्रेस भी सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर रही है।
कैबिनेट फैसलों पर नजर
आज होने वाली कैबिनेट बैठक में सरकार कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है। ऐसे में राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तर पर इस बैठक को अहम माना जा रहा है।






