रायगढ़विविध

विप्र फाउण्डेशन के द्वारा हुआ सामूहिक तर्पण कार्यक्रम।लापता,अज्ञात सहित सभी का तर्पण कर निभाया सामाजिक दायित्व।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-विप्र समाज की प्रतिष्ठित संस्था विप्र फाउण्डेशन के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पितृ तर्पण कार्यक्रम रखा गया था जिसके अन्तर्गत रायगढ़ शाखा द्वारा भी सभी के लिए सामूहिक तर्पण कार्यक्रम किया गया। विप्र फाउण्डेशन के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने बताया कि समाज के अज्ञात, लापता, भूले बिसरे लोग या जिनका किसी कारण से तर्पण नहीं हो पाया था उन सभी पुण्यात्माओं के लिए शांति की स्थापना करने हेतु विप्र फाउण्डेशन के द्वारा तर्पण कार्यक्रम रखा गया था। जिसमे विप्र फाउण्डेशन के वरिष्ठ सदस्य और पदाधिकारी शामिल हुए, पंडित दुर्गेश के निरीक्षण और मंत्रोच्चार के बीच उक्त कार्यक्रम। परशुराम मंदिर प्रांगण में दोपहर को गुरुवार को संपन्न हुआ जिसमें गायत्री मंत्र का जप करते हुए सभी विधि विधान का अनुसरण किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा,उपाध्यक्ष अजय शर्मा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य अनूप शर्मा, सचिव पवन शर्मा शेरा, सचिव शशिकांत शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय शर्मा, सदस्य पवन शर्मा आरटीओ, विप्र कालू शर्मा आदि विप्र समाज के सदस्य मौजूद रहे। समाज के लापता, अज्ञात, भूले बिसरे साथियों के लिए किए गए इस कार्यक्रम की सभी समाज के लोगों ने सराहना की है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button