देश विदेश

Aligarh: युवती के हाथ को मुंह में लेकर खींच ले जा रहे मगरमच्छ की आंख पर दरांती से किए कई वार, ऐसे बचा ली जान

Advertisement
Advertisement
Advertisement
मगरमच्छ ने युवती का हाथ मुंह में ले लिया और खींचकर नदी में ले जाने लगा। युवती और साथ में मौजूद चाची द्रोपा ने दरांती से मगरमच्छ की आंख पर हमला किया। ताबड़तोड़ दरांती के वार से घबड़ाकर मगरमच्छ युवती को छोड़कर भाग गया।

काली नदी के पास अपनी चाची के साथ चारा काट रही थी। काली नदी से निकल कर मगरमच्छ ने युवती के हाथ को अपने मुंह में ले लिया और नदी में खींचने लगा। युवती और वहां पर मौजूद चाची ने साहस का परिचय देते हुए दरांती से मगरमच्छ की आंख पर हमला बोल दिया। तब जाकर मगरमच्छ युवती को छोड़ भागा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अतरौली के गांव रायपुर स्टेशन के निकट काली नदी के पास मवेशियों के लिए चारा काट रही युवती सुमन निवासी मोहिउद्दीनपुर पर काली नदी से निकलकर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ ने युवती का हाथ मुंह में ले लिया और खींचकर नदी में ले जाने लगा।

युवती और साथ में मौजूद चाची द्रोपा ने दरांती से मगरमच्छ की आंख पर हमला किया। ताबड़तोड़ दरांती के वार से घबड़ाकर मगरमच्छ युवती को छोड़कर भाग गया। घायल युवती को अस्पताल लाया गया जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ अवनेंद्र यादव ने बताया कि युवती के हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है। 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button