देश विदेश

Tamil Nadu Government: तमिलनाडु में थलापति विजय की सरकार का रास्ता साफ, TVK को VCK ने दिया समर्थन

Advertisement
तमिलनाडु में सत्ता का संघर्ष अब खत्म हो गया है क्योंकि वीसीके ने टीवीके प्रमुख विजय को अपना आधिकारिक समर्थन दे दिया है। 116 विधायकों के साथ पिछले तीन दिनों से राजभवन के चक्कर काट रहे विजय को बहुमत के लिए दो और विधायकों की जरूरत थी, जो वीसीके के साथ आने से पूरी हो गई है। अब 118 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने का रास्ता साफ हो गया है।

तमिलनाडु में सरकार गठन की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है। वीसीके ने आधिकारिक तौर पर टीवीके प्रमुख विजय को समर्थन देने का एलान कर दिया है। इसके साथ ही टीवीके राज्य विधानसभा में बहुमत के जादुई आंकड़े 118 तक पहुंच गई है। वीसीके अध्यक्ष थोल. थिरुमावलवन ने टीवीके की ओर से चुनाव अभियान प्रबंधन संभाल रहे महासचिव आधव अर्जुना को समर्थन पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी तमिलनाडु में टीवीके के नेतृत्व वाली सरकार के गठन का समर्थन करेगी। वीसीके के समर्थन के बाद विजय के नेतृत्व में सरकार गठन का रास्ता आसान हो गया है।

एक्टर विजय शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश किया था। हालांकि उनके पास महज 116 विधायकों का ही समर्थन पत्र था। इससे पहले विजय ने 6 और 7 मई को भी सरकार बनाने का दावा पेश किया था। तब राज्यपाल ने कहा कि 118 विधायकों का समर्थन दिखाए बिना वे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं कर सकते।

कितने दलों ने दलों ने दिया समर्थन?

    • कांग्रेस… सबसे पहले समर्थन देने वाले दलों में से एक। इनके पास 5 विधायक हैं।
    • भाकपा… भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने “स्थिर और लोकतांत्रिक शासन” के लिए अपना समर्थन दिया है। इनके पास 2 विधायक हैं।
    • माकपा… मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भी आधिकारिक तौर पर टीवीके को समर्थन पत्र सौंपा है। इनके पास 2 विधायक हैं।
    • वीसीके… थोल. थिरुमावलवन के नेतृत्व वाली इस पार्टी ने आज (9 मई) अपना समर्थन पत्र सौंपकर सस्पेंस खत्म कर दिया। इनके पास 2 विधायक हैं।

क्या है बहुमत का गणित?
234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है, जबकि टीवीके को कुल 108 सीटें मिली थीं।  कांग्रेस के पांच, सीपीआई के दो, सीपीआईएम के दो और वीसीके के दो विधायकों के समर्थन से टीवीके गठबंधन का आंकड़ा 119 तक पहुंच गया है। इसके साथ ही विजय के नेतृत्व में तमिलनाडु में नई सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button