दल्ली राजहरा में बड़ा हादसा: BSP की सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 4 मजदूर दबे, मौके पर मचा हड़कंप

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्ली राजहरा में मिट्टी के मलबे मे चार मजदूरों के दबने का मामला सामने आया है। जहां दास पान ठेला चौक के पास बीएसपी के सिवरेज लाइन में पाइप बिछाने के दौरान दुर्घटना हो गई। इस घटना में 1 महिला सहित चार लोगों के मौत की खबर है। यह घटना दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र की है।
बताया जा रहा है कि बीएसपी की सीवरेज पाइपलाइन विस्तार परियोजना के तहत कार्य चल रहा था। इसी दौरान जेसीबी और चेन माउंट मशीन की मदद से खुदाई की जा रही थी। अचानक मिट्टी धंसने से वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
लापरवाही को मानी जा रही वजह
वहीं पुलिस और बीएसपी के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया गया। हादसे के पीछे निर्माण कार्य में लापरवाही को वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।






