रायगढ़

होम कोरोनटाइन ब्यक्तियों के मेडिकल वेस्ट उठाएगी निगम की विशेष गाड़ी।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेडिकल वेस्ट उठाने सर्व संसाधन टीम को किया गया रवाना-आयुक्त

सिंहघोष/रायगढ़ जिला कलेक्टर भीमसिंह के निर्देशन में नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने शहर में कोरोना संक्रमित ब्यक्ति जो होम कोरोनटाइन है उनके घर से मेडिकल वेस्ट उठाने हेतु सर्व संसाधनों से पूर्ण टीम को आज निगम परिसर से भेजकर शुभारंभ किया गया।
ज्ञात हो कि वर्तमान में कोविड 19 के संक्रमित ब्यक्तियों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है, कई ऐसे संक्रमित ब्यक्ति है जिन्हें होम कोरोनटाइन किया गया है,जिनके घर से मेडिकल वेस्ट भी निकल रहा है,उस मेडिकल वेस्ट को ब्यास्थित रूप से उठाने कलेक्टर भीम सिंह के निर्देश में नगर निगम आयुक्त ने आज निगम परिसर से मेडिकल वेस्ट उठाने हेतु सर्व संसाधनों से पूर्ण टीम को गाड़ी समेत शुभारंभ करते हुए नगरीय क्षेत्रों के लिये रवाना किया।जिसमें होम कोरोनटाइन ब्यक्तियो के घर से मेडिकल वेस्ट उठाया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने बताया कि शहर में होम कोरोनटाइन ब्यक्तियों की परेशानियों को ध्यान में रखकर कलेक्टर सर के निर्देशानुसार आज मेडिकल वेस्ट उठाने सर्व संसाधन टीम को रवाना किया गया।जो 3 दिन में 1 बार उनके घर जाकर मेडिकल वेस्ट उठाएगी।
शुभारंभ कार्यक्रम में जल विभाग के प्रभारी सूरज देवांगन,सहायक स्वास्थ्य अधिकारी भूपेश सिंग,वाहन विभाग के सहायक प्रभारी रमेश ताँती,आरती स्वर्णकार,प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष शेख ताजीम उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button