रायपुर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव संपन्न: बारिश और गहमागहमी के बीच लंबी कतारों में हुआ मतदान, मतगणना के बाद नए पदाधिकारियों का चयन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव बेहद उत्साह और भीड़ के बीच आयोजित हुआ। जिसके बाद देर शाम महत्वपूर्ण पदों के नतीजे सामने आए जिसमें अध्यक्ष दिनेश देवांगन और सचिव राकेश पूरी सहित अन्य पदों पर नए प्रतिनिधि चुने गए। चुनाव में रिकॉर्ड संख्या में वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के परिणाम घोषित
- अध्यक्ष- दिनेश देवांगन
- सचिव- राकेश पूरी
- उपाध्यक्ष- सूर्यकांत पाटस्कर
- महिला उपाध्यक्ष- भारती राठौर
- कोषाध्यक्ष- रानी लक्ष्मी साहू
- सह सचिव- गुणेश निर्मलकर
- महिला सह सचिव- नेहा राठौर
- ग्रन्थालय सचिव- महेंद्र देवांगन
- सांस्कृतिक व क्रीड़ा सचिव- योगेश साहू
- महिला कार्यकारिणी सदस्य- योगिता धुरंधर एवं अमृता दीक्षित
अन्य पदों के विजेता उम्मीदवार
- योगीराज वर्मा: 851 वोट
- अविजित त्रिपाठी: 781 वोट
- विवेक मिश्रा: 675 वोट
- आकाश जासूजा: 672 वोट
- आकाश सोनी: 622 वोट
चुनाव प्रक्रिया में रही बारिश और देरी की बाधाएं
बारिश के कारण मतदान एक घंटे देरी से शुरू हुआ। मतदान की देरी को देखते हुए समय में एक घंटे की बढ़ोतरी की गई। इससे पहले चुनाव को लेकर विवाद की स्थिति बनी, जिसके चलते वकीलों के एक समूह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर स्टे ऑर्डर भी ले लिया था। अंतिम निर्णय आने के बाद मतदान कराया गया।
रही लंबी कतारें
इस बार एक बूथ में 1,000 वोटरों को मतदान करने की व्यवस्था की गई थी। इससे वकीलों को लंबी कतारों का सामना करना पड़ा। जूनियर वकीलों ने सीनियर वकीलों को कतार में आगे जाने की सुविधा देकर सहयोगात्मक भावना भी दिखाई।
सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम और सेल्फी जोन आकर्षण का केंद्र
कोर्ट परिसर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। बाहर से आने वाले संदिग्धों पर पुलिस कड़ी नजर रख रही थी। चुनाव में पहली बार बने सेल्फी जोन में वकील वोट डालने के बाद फोटो खिंचवाते नजर आए।
शहर सहित आसपास के इलाकों से भी वकील पहुंचे
रायपुर के अलावा अभनपुर, आरंग, धरसींवा, खरोरा और तिल्दा से भी बड़ी संख्या में अधिवक्ता मतदान के लिए पहुंचे। जीएसटी और इनकम टैक्स से जुड़े अधिवक्ताओं ने भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई।






