IGI एयरपोर्ट पर ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई! बैंकॉक से आए 2 थाई नागरिकों से 48 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 48 करोड़ रुपये की हाइड्रोपोनिक गांजा खेप जब्त की है।
जानकारी के अनुसार, बैंकॉक से दिल्ली पहुंचे दो थाई नागरिकों पर पहले से ही शक था। जांच के दौरान उनके बैग की तलाशी ली गई, जिसमें वैक्यूम-सील पैकेट्स में छिपाकर रखा गया करीब 47 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ बरामद हुआ।
दोनों यात्रियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती जांच में अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से कनेक्शन की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।
IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंकॉक से आए दो थाई नागरिकों को गिरफ्तार कर 48 करोड़ रुपये कीमत का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया है। जांच एजेंसियां अब अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही हैं।






