छत्तीसगढ़

1 जून से रायपुर-दिल्ली की दो फ्लाइट को बंद करने की तैयारी! इंडिगो और Air India ने दिए संकेत

Advertisement
Raipur to Delhi Flight: हवाई यात्रियों को 1 जून से झटका लगा सकता है। देश की दो बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो और Air India ने रायपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में कटौती के संकेत दिए है..

Raipur to Delhi Flight Reduce: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से दिल्ली एयर इंडिया की दोपहर और इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट बंद हो सकती है। हालांकि विमानन कंपनी की ओर से आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गई है। लेकिन देशभर में ढाई सौ फ्लाइटों की उड़ानों की कटौती करने के बाद रायपुर से दिल्ली और दिल्ली से रायपुर के बीच चलने वाली दो फ्लाइट को बंद करने की तैयारी चल रही है। बता दें कि इस समय रायपुर और दिल्ली के बीच आठ फ्लो का संचालन किया जाता है इसमें 6 इंडिगो और दो एयर इंडिया की फ्लाइट शामिल है।

Raipur to Delhi Flight: उड़ान में कटौती

इंडिगो की लखनऊ-रायपुर-भुवनेश्वर उड़ान पहले सात दिन थी वो अब 4 दिन चल रही है। इसी तरह इंडिगो की पुणे-रायपुर-चेन्नई उड़ान पहले सातों दिन थी। अब हफ़्ते में तीन दिन चलेगी। कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आधिकारिक रूप से शेड्यूल जारी कर बंद किए जाने वाली फ्लाइटों की संख्या और उड़ानों की घोषणा की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button