छत्तीसगढ़

बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंदी की हत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, ई-1 बैरक में मिला शव

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल जेल में एक बंदी की हत्या की वारदात सामने आने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। घटना ई-1 बैरक में हुई, जहां एक बंदी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शुरुआती जांच में सिर कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

ई-1 बैरक में हुई वारदात, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

जानकारी के अनुसार यह घटना जेल के ई-1 बैरक में हुई, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के लिए आरक्षित बताया जाता है। मृतक की पहचान नीलू जगत (निवासी दबनपुर, थाना कोटा क्षेत्र) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि उसके सिर पर नाली के स्लैब से हमला कर हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

दुष्कर्म मामले में न्यायिक हिरासत में था मृतक

मृतक नीलू जगत नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल में बंद था। घटना के बाद जेल प्रशासन ने बैरक को सील कर दिया और जांच शुरू कर दी गई है।

आरोपी भी मानसिक रूप से अस्वस्थ, तिहरे हत्याकांड का कैदी

हत्या के मामले में संदेह राजेश राय पर जताया जा रहा है, जो मुंगेली जिले के चमारी गांव का निवासी है। आरोपी राजेश राय तिहरे हत्याकांड के मामले में पिछले करीब 17 वर्षों से जेल में बंद है और उसे भी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।

जेल सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। ई-1 बैरक में हुई इस वारदात ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस यह जांच कर रही है कि आखिर बंद सुरक्षा बैरक में ऐसी घटना कैसे हुई और कहीं सुरक्षा में चूक तो नहीं हुई।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button