रायगढ़

ऑपरेशन क्लीन हंट में बड़ी कार्रवाई

Advertisement

जेएसपीएल के डंप यार्ड से लोहे का वेस्ट मटेरियल चोरी का मुख्य आरोपी अजीज खान गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में संगठित अपराध और चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेएसपीएल कंपनी के डंप यार्ड से लोहे का वेस्ट मटेरियल चोरी मामले के मुख्य आरोपी अजीज खान, निवासी सिलतरा, रायपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

संगठित चोरी गिरोह का पहले ही हो चुका था पर्दाफाश

विदित हो कि नवंबर 2025 में रायगढ़ पुलिस ने जेएसपीएल के डंप यार्ड से लोहे के वेस्ट मटेरियल की चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक बड़े संगठित अपराध गिरोह का पर्दाफाश किया था। उस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के नेटवर्क का खुलासा किया था।

जांच के दौरान पुलिस के सामने चोरी के इस संगठित गिरोह से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए थे। मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी अजीज खान की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी।

करोड़ों की संपत्ति की गई थी जब्त

पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो ट्रेलर वाहन, तीन मोबाइल फोन और 3,600 किलोग्राम लोहे का वेस्ट मटेरियल बरामद किया गया था। पुलिस के अनुसार वाहनों सहित जब्त सामग्री का कुल वजन करीब 69 टन था।

जब्त संपत्ति की कुल कीमत 1 करोड़ 20 लाख 36 हजार 600 रुपये आंकी गई थी।

फरार मुख्य आरोपी तक पहुंची पुलिस

मामले की विवेचना और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस लगातार फरार मुख्य आरोपी अजीज खान की तलाश में जुटी थी। आखिरकार कोतरारोड़ पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर चोरी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों और चोरी के माल के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को संगठित चोरी के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button