देश विदेश

Jaipur News: प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

Advertisement

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही थी AI-2030 फ्लाइट, अहमदाबाद ATC को मिला था अलर्ट; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आईं

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर विमान हाईजैक अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की जयपुर एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। अलर्ट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और विमान को सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर उतारा गया।

अहमदाबाद ATC को मिला था अलर्ट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विमान को लेकर अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को अलर्ट मिला था। इसके बाद विमान के पायलट ने कुछ सेकेंड के लिए स्क्वाक-7500 घोषित किया। विमानन क्षेत्र में स्क्वाक-7500 का इस्तेमाल सामान्यतः विमान के अपहरण या गैरकानूनी हस्तक्षेप की स्थिति का संकेत देने के लिए किया जाता है।

इस संकेत के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और विमान को जयपुर में उतारने की व्यवस्था की गई।

सुबह 9:45 बजे आइसोलेशन वे पर लाया गया विमान

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 9:45 बजे विमान को जयपुर एयरपोर्ट के आइसोलेशन वे पर ले जाया गया। आपात स्थिति या सुरक्षा संबंधी आशंका के दौरान विमान को अन्य विमानों से अलग रखने के लिए इस स्थान का इस्तेमाल किया जाता है।

सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं जांच

विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सुरक्षा संबंधी प्रक्रियाएं शुरू की गईं। फिलहाल अलर्ट की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विमान को लेकर खतरे की आशंका किस आधार पर सामने आई थी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button