रायगढ़

रायगढ़: तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल

Advertisement

पुसौर थाना क्षेत्र के सुर्री गेट के पास हादसा, स्थानीय लोगों की मदद से घायल अस्पताल में भर्ती

रायगढ़। रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर ग्राम सुर्री के गेट के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है।

काम पर जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सपोस निवासी नंदकुमार खुंटे कोड़ातराई के आसपास काम करते हैं। आज दोपहर करीब 12:15 बजे वे बाइक से काम पर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम सुर्री के गेट के पास रायगढ़ की ओर से आ रही एक कार ने कथित तौर पर लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मदद करते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायल का उपचार जारी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button