छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की शिष्टाचार भेंट

रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में हुई मुलाकात, विभिन्न समसामयिक विषयों पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं ओडिशा के संबलपुर से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने प्रधान का आत्मीय स्वागत किया।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। हालांकि, चर्चा के विषयों को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।






