रायगढ़ अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में, 4 नवंबर को मतदान

नामांकन और स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी, 26 अक्टूबर को नाम वापसी और 27 को जारी होगी अंतिम सूची
रायगढ़। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर नामांकन और स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए महेंद्र सिंह यादव, मनोज कुमार तिवारी और शतेन्द्र कुमार सिंह के बीच मुकाबला होगा। वहीं, अन्य पदों के लिए भी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 26 अक्टूबर को नाम वापसी होगी और 27 अक्टूबर को प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। मतदान 4 नवंबर को होगा।
सचिव पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
नामांकन पत्रों की जांच के बाद सचिव पद के लिए सबसे अधिक पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें जय कुमार मालाकार, कोमल प्रसाद साहू, मेदिनी प्रसाद मिश्रा, संजय कुमार दास और शारदा मुल्लिक (कुलकर्णी) शामिल हैं।
अन्य पदों पर इन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
उपाध्यक्ष पद के लिए प्रवीर क्रांति राय और संजय कुमार शर्मा ने नामांकन दाखिल किया है। उपाध्यक्ष कनिष्ठ (महिला) पद के लिए ज्योति किरण मार्कों और विमला महंत चुनाव मैदान में हैं। सह सचिव पद के लिए भावेश स्वर्णकार और प्रेम नारायण मौर्य ने पर्चा भरा है।
वहीं, कोषाध्यक्ष पद के लिए शकुन्तला चौहान ने नामांकन दाखिल किया है। सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद के लिए गोपीराम यादव प्रत्याशी हैं। ग्रंथालय सचिव पद के लिए अनिल कुमार श्रीवास्तव और कौशल सिंह राजपूत ने नामांकन दाखिल किया है।
4 नवंबर को होगा मतदान
नामांकन और स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। 26 अक्टूबर को नाम वापसी के बाद 27 अक्टूबर को अंतिम प्रत्याशी सूची जारी की जाएगी। इसके बाद चुनावी मुकाबले की स्थिति स्पष्ट होगी। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में मतदान 4 नवंबर को होगा।






