रायगढ़

कोतवाली टीआई को सूचना मिली कि पिकअप ड्रायवर के पास है चोरी की सेन्ट्रो कार..। त्वरित कार्यवाही कर सेंट्रो कार सहित आरोपी को किया गिरफ्तार…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़- पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के मार्गदर्शन तथा नगर निरीक्षक मनीष नागर व उनके स्टाफ की सक्रियता से आज दिनांक 20.03.2021 को कोतवाली स्टाफ द्वारा इंदिरा नगर के पास बिना नंबर की सेंट्रो कार में संदिग्ध घूम रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर कार के चोरी की जानकारी मिली। आरोपी पिकअप वाहन चलाता है, कोतवाली टीआई को सूचना मिली थी कि ड्रायवर एक सेन्ट्रो कार चोरी कर रखा है। आरोपी पर कोतवाली थाने में इस्तगासा क्रमांक 14/2021 धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार पिकअप ड्रायवर द्वारा चोरी की सेन्ट्रो कार रखे होने की मुखबिर सूचना पर आज टीआई कोतवाली मनीष नागर, हमराह उप निरीक्षक रविशंकर पांडे,आरक्षक उत्तम सारथी,हेमप्रकाश सोम,विनोद शर्मा,मनोज पटनायक संदेही को इंदिरा नगर के पास बिना नंबर की सेंट्रो कार में घूमते हुये पकड़े। पूछताछ के लिये थाना लाकर कड़ी पूछताछ में आरोपी विकास तलरेजा पिता अशोक तालरेजा उम्र 25 निवासी कच्ची खोली सिंधी कालोनी चक्रधरनगर सेंट्रो कार को सरलाविला के पास से कुछ दिन पहले चोरी करना कबूल किया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button