रायगढ़

संकट की घड़ी में सहयोग के लिए कदम बढ़ाए क्षेत्र के उद्योगपति-: रानू यादव

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़- विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष रानू यादव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि करोना संकट के दौरान जिले के समस्त उद्योगपतियों को सहयोग हेतु कदम बढ़ाना चाहिए।
जारी विज्ञप्ति के माध्यम से रानू यादव ने कहा जिले में सैकड़ो छोटे बड़े उद्योग है l स्थानीय जनता ने जल,जंगल जमीन,खनिज खोकर उद्योगपतियो का विकास किया है। कला एवं सँस्कृति की यह नगरी के आज अपनी पहचान खोकर आद्योगिक नगरी बन गई। प्राकर्तिक हरियाली शुद्ध हवा जल प्रचुर मात्रा में था यह सब कुछ औद्योगिक विकास की भेंट चढ़ गया l इसके बदले आम जनता प्रदूषण के साथ जीने को विवश है l कोरोना महामारी के कारण इलाज के संसाधनो की कमी हो गई है। आक्सीजन सुविधा वाले बेड की कमी ,सहित इस महामारी से लड़ने के लिए अन्य संसाधनों के अभाव में लोगो की जान जा रही है l इस बीमारी की चपेट में आने के बाद लोग इलाज के लिए तरस रहे है l जिले के संसाधनों का दोहन करने वाले उद्योगपतियों का यह नैतिक दायित्व है कि संकट की इस घड़ी में आम जनता कें लिए अपनी तिजोरी का मुंह खोले l युका अध्यक्ष ने संकट का सामना करने के लिए जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना आवश्यक बताया l चिकित्सीय संसाधनों की कमी से किसी मरीज को परेशान न होना पड़े यह देखना उद्योपतियों का काम है l
रानू ने राज्य सरकार,जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग,पुलिस प्रशासन, पत्रकार बंधुगण,सहित आपातकाल सेवा हेतु ईमानदारी से कार्य करने वाले लोगो की प्रशंसा भी की है l

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button