रायगढ़
बालाजी प्रोव्हिजन के संचालक आनंद अग्रवाल (टिल्लू) का दुःखद निधन..।।
सिंहघोष/रायगढ़- लगातार बढ़ रहे कोविड के प्रकोप ने आज शाम एक और दुःखद खबर से शहरवासियों और व्यापारियों को गमगीन कर दिया। रायगढ़ की प्रतिष्ठित फर्म बालाजी प्रोव्हिजन संजय काम्पलेक्स के संचालक आनंद अग्रवाल 44 वर्ष का आज शाम रायपुर में कोविड से दुःखद निधन हो गया। उन्हे रायपुर के एक निजीअस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उनका आज शाम निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर 27-5 को सुबह 6:00 बजे एंबुलेंस से रायगढ़ लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार कोविड गाइडलाइन के अनुसार अमलीभवना में किया जाएगा।