रायगढ़

छत्तीसगढ़ को अडानीगढ़ नही बनने देंगे,जनता जोगी कांग्रेस ने उद्योगपति गौतम अडानी का पुतला फूंका…।

लेमरू हाथी रिजर्व अडानी समूह को दिए जाने के विरोध में उतरी जनता जोगी…।।

सिंहघोष/रायगढ़-19.7.21-राज्य में पर्यावरण और आम जनों से जुड़े मुद्दों को लेकर हमेशा मुखर रहने वाली जनता जोगी कांग्रेस पार्टी ने राज्य के सबसे बड़े हाथी कॉरिडोर(एलिफेंट रिजर्व)लेमरू हाथी रिजर्व को अडानी समूह को दिए जाने के विरोध में खुलकर सामने आ गई है।

इस क्रम में जनता जोगी पार्टी की रायगढ़ इकाई ने प्रदेश कमेटी के निर्देश पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज 19 जुलाई 2021 को शाम करीब 5 बजे शहर के शहीद हेमू कलानी चौक पर देश के सबसे विवादित उद्योगपति गौतम अदानी का पुतला दहन किया। इस दौरान चक्रधरनगर पुलिस भी वहां उपस्थित रही। पुलिस ने जलते हुए पुतले पर पानी डालकर बुझाया।

इस विषय पर पार्टी की जिला इकाई रायगढ़ के अध्यक्ष आशीष उपाध्याय ने मीडिया को बताया कि राज्य की जो कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के पहले लेमरू हाथी रिजर्व अडानी समूह को दिए जाने का पुरजोर विरोध करती रही है आज उसका चाल चरित्र बदल गया है।

प्रारंभ में राज्य की कांग्रेस सरकार ने इस लेमरू हाथी रिजर्व क्षेत्र में 400 हाथियों के संरक्षण के लिए 4 हजार वर्ग किमी का सुरक्षित दायरा निर्धारित किया था। यही नही 2019-2020 के बजट में करीब 95 करोड़ रु खर्च भी किये थे। यह रकम लेमरू कोरिडोर में वन विभाग के कर्मचारियों की तैनाती के लिए उपयुक्त संसाधन उपलब्ध कराने,हाथियों के विकास के लिए प्राकृतिक माहौल तैयार करने जैसे कामों में खर्च किये गए थे। चूंकि लेमरू रिजर्व प्रारम्भ से ही हाथी बाहुल्य निवास क्षेत्र रहा है। अतः सरकार ने तय किया था कि एक हाथी का स्वभाविक विचरण क्षेत्र करीब 10 वर्ग किमी का होता है अतः 400 हाथियों के लिए 4 हजार वर्ग किमी का क्षेत्र संरक्षित किया जाएगा। इसके बावजूद हाल ही के लाकडाउन काल मे भूपेश सरकार ने गुपचुप तरीके से अडानी समूह को लाभ पहुंचाने की नीयत से लेमरू हाथी रिजर्व क्षेत्र का दायरा घटा कर 450 कि मी कर दिया है। जनता जोगी काँग्रेस सरकार के इस फैसले के खिलाफ हर मोर्चे पर विरोध दर्ज करते रहेगी। हमनें विरोध के इस क्रम में आज उद्योगपति गौतम अदानी का पुतला दहन किया है।

श्री उपाध्याय कहते है कि केंद्र की भाजपा और राज्य की काँग्रेस सरकार दोनों ही पथ भ्रष्ट हो चुकी एक तरफ वो खुद को जनता और किसानों का हितैषी बताती है,परन्तु दूसरी तरफ उनके द्वारा उद्योगपति अडानी को 55 रु प्रति लीटर के दर पर डीजल दिया जाता है जबकि आम जनता को राहत देने के लिए डीजल में सब्सिडी दिए जाने की बात ही नही करतीं हैं। जनता जोगी कांग्रेस ने तय किया है कि वो छ्त्तीसगढ को अडानीगढ़ नही बनने देंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button