रायगढ़

राजा शर्मा बने रायगढ़ किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष….।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-18.09.21- छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आशीर्वाद तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम की अनुमति से पीसीसी संगठन प्रभारी महामंत्री एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर शुक्ला जी ने आज दिनांक 18 सितंबर को छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस में नई नियुक्तियां की है जिसमें रायगढ़ किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के पद पर राजा शर्मा की नियुक्ति हुई और किसान कांग्रेस के प्रदेश संयोजक में रामविलास साहू एवं लाल बहादुर चंद्रवंशी की नियुक्ति की गई है राजा शर्मा लगातार 1990 से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में निरंतर पार्टी की निष्ठा पूर्वक कार्य करते रहे हैं तथा इन वर्षों में कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर एनएसयूआई,यूथ कांग्रेस,ब्लॉक कांग्रेस,जिला कांग्रेस किसान कांग्रेस
तमाम पदों पर पदाधिकारी के रूप में कार्य करने का अनुभव तथा अवसर प्राप्त हुआ है वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता के पद पर नियुक्त हैं कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने में हमेशा तत्पर रहने वाले राजा शर्मा को आज कांग्रेस पार्टी ने रायगढ़ किसान कांग्रेस का जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की है नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है तथा जिले के सम्मानीय आदरणीय सभी विधायकों की तथा वरिष्ठ कांग्रेसियों के अनुमति तथा मार्गदर्शन में किसानों की समस्या तथा उनके अधिकारों के लिए आगे भी जिम्मेदारी के साथ कार्य करते रहेंगे राजा शर्मा ने क्षेत्र के सभी सम्मानीय विधायकों तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री तथा किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय चंद्रशेखर शुक्ला जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार सभी का आभार व्यक्त किया एवं साथ ही राजा शर्मा ने कहा किसान कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष की नियुक्ति को क्षेत्र के स्वर्गीय ने चनेशराम राठिया जी स्वर्गीय नंदकुमार पटेल जी स्वर्गीय शक्राजीत नायक जी का आशीर्वाद प्रदान स्वरूप बताया

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button