रायगढ़

अंततः प्रशासन की निगरानी में सम्पन्न हुआ नवविवाहिता का अंतिम संस्कार…। ससुराल और मायके पक्ष के लोगों की उपस्थिति में रायगढ़ शहर के कायाघाट में किया गया मृतिका का अंतिम संस्कार…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-19.11.21-बीते दिनों ससुराल में सन्दिग्ध अवस्था मे जली हुई नवविवाहिता की मौत के बाद उतपन्न विवादित स्थिति के मद्दे नजर जिला पुलिस और प्रशासन ने अंतिम संस्कार के लिए मृतिका का शव ससुराल और मायके पक्ष के लोगों को देने के बजाए अपने संरक्षण में रखकर उसका अंतिम संस्कार रायगढ़ शहर के कायाघाट मुक्ति धाम में करवाया।

इस दौरान दोनों पक्ष के लोग वहां उपस्थित रहे। साथ ही विवाद वाली स्थिति निर्मित न हो यह ध्यान रखने के लिए प्रशासन के द्वारा पुलिस बल को भी लगाया गया था। खबर है कि प्रशासन ने अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया की बकायदा वीडियों रिकार्डिंग भी करवाया है।

इस तरह दो दिनों तक मृतिका का शव अपने कब्जे में रखकर जिला प्रशासन ने दोनों पक्षों की सहमति से आज सुबह 11 बजे पूरे विधि-विधान से मृतिका प्रतिमा का अंतिम संस्कार सम्पन्न करवाया। मृतका की मौत के बाद नाराज मायके पक्ष वालों ने ससुराल पक्ष पर बेटी को जला कर मार देने का आरोप लगाकर उन्हें शव दिए जाने का विरोध कर रहे थे। वही ससुराल वालों का कहना था कि उसकी मौत हमारे घर मे हुई है अतः अंतिम संस्कार भी हम ही करेगें। इस बात को लेकर बीते कल बेहद विवादास्पद स्थिति बन गई थी। जिसे नियंत्रण में करने के लिए पुलिस और प्रशासन दोनों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button