रायगढ़

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह द्वारा शहर के कई इलाको का किया भ्रमण…।।

पुलिस कन्ट्रोल रूम एवं डायल 112 का किया औचक निरीक्षण….।।

सिंहघोष/राजनांदगांव-16.01.22- दिनांक 15.01.2022 की शाम पुलिस अधीक्षक संतोष सिहं द्वारा श्हार के व्यस्तम एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण किया पुलिस अधीक्षक द्वारा गुरूनानक चौक, मानव मंदिर चौक, भारत माता चौक, गुडाखू लाईन, रामधीन मार्ग,बसंतपुर चौक,नंदई चौक,गंज चौक का भ्रमण पश्चात रात्रि में राजनांदगांव पुलिस कट्रोंल रूम पहुंचे और पुलिस कन्ट्रोल रूम में स्थित सी.सी.टी.व्ही. कन्ट्रोल रूम एवं डायल 112 कन्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया बाद राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन जाकर यात्रि प्रतिक्षालय, एलीवेटर एवं रेल्वे स्टेशन में यात्रियों की सुविधाओं का हाल जाना, बाद वापस 18-एकड पहुंच कर पुलिस आवासीय परिसर का जायजा लिया गया। इस प्रकार पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा भ्रमण कर शहर के गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से रूबरू होकर आवश्यक दिशनिर्देश देकर उनका मनोबल बढ़ाया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button