रायगढ़

विभाष सिंह ठाकुर ने रैली निकाल कर की,फ़रार भाजपा जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग…।।

सिंहघोष/रायगढ़.26.04.22- अपने आक्रामक तेवर,कुशल नेतृत्व व युवाओं में अपनी तगड़ी पकड़ रखने वाले विभाष सिंह ने फिर एक बार शहर को अपना अस्तित्व बोध करा दिया दरअसल छेड़छाड़ के आरोप में फरार भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के गिरफ्तारी की मांग को लेकर काग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभाष सिंह के नेतृत्व में विशाल रैली निकाल कर कोतवाली थाना पहुंच गए।यहां उन्होंने अपनी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ता से छेड़छाड़ करने के आरोपी भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल जो उक्त प्रकरण में फरार है उनके गिरफ्तारी की मांग की।

विभाष सिंह ठाकुर

इस दौरान प्रेस कर्मियों से चर्चा करते हुए युवा काग्रेस नेता विभाष सिंह ने फरार भाजपा अध्यक्ष को कई गंभीर घटनाओं में संलिप्त बताते हुए,भाजपा शासन काल में वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता से मारपीट करने और पद और पहुंच का दुरुपयोग कर निर्दोष लोगों को फसाने वाला विवादित भाजपाई नेता बताया। उन्होंने अभी दस दिन पूर्व उक्त मामले में रैली निकाल कर कॉग्रेसियों पर दोषा रोपण करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को भी आड़े हाथों लेते हुये कहा कि उनमें अगर थोड़ी सी भी गैरत बची हो तो अपनी पार्टी की पीड़ित महिला कार्यकर्ता को न्याय दिलाने का प्रयास करें साथ ही अपने भगोड़े जिला अध्यक्ष को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाते हुए उन्हें गिरफ्तारी देकर न्यायालय में मामले का सामना करने को कहें। फरार जिला अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विभाष सिंह ने महिला सांसद श्रीमती गोमती साय जी से भी अपील की उनके रहते हुए महिला कार्यकर्ता को न्याय न मिल पाना बड़ी दुर्भाग्य जनक स्थिति है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button