रायगढ़

जिला पुलिस के अधिकारियों ने शहीदों के परिजनों से मिल प्रेषित की दीपावली की शुभकामना…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़.23.10.22.जिले के पुलिस अधिकारियों द्वारा जिले में निवासरत शहीद के परिजनों से भेंट कर उनका कुशल क्षेम जाना गया, साथ ही उन्हें माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन की ओर से दीपावली की प्रेषित शुभकामनाएं संदेश सम्मान पूर्वक प्रदाय किया गया है। प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पर्व एवं दीपावली तथा पुलिस के कार्यक्रमों में जिले में निवासरत शहीद परिवार के सदस्यगण का सम्मान किया जाता रहा है। इसी क्रम में आज दीपोत्सव में पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन पर थाना, चौकी प्रभारीगण उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासरत शहीद परिवार के परिजनों से भेंट कर उनका कुशल क्षेम जाना गया और उन्हें मिष्ठान के साथ छत्तीसगढ़ शासन की ओर से प्रेषित शुभकामनाएं संदेश सम्मान पूर्वक दिया गया है । विदित हो कि बीते 21 अक्टूबर पुलिस स्मृति दिवस के कार्यक्रम में शहीद परिवार के सदस्यगण सादर आमंत्रित हैं जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा शाल, श्रीफल के साथ सम्मानित किया गया था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button